शौच के लिए गई युवती से किया गैंगरेप, पुलिस ने किया खुलासा

Posted by

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गैंगरेप का मामले सामने आया है, जिसमें एक युवती के साथ गांव के तीन युवकों ने गैंगरेप किया है. घर के बाहर बाथरूम गई युवती को उठाकर तीनों युवक ले गए, फिर उनके साथ तीनों ने दरिंदगी की. यह घटना बेमेतरा जिले की है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। बेमेतरा जिले के बेरला थाना अंतर्गत आने वाले एक गांव में पीड़ित युवती घर में थी और वॉशरूम के लिए रात में बाहर निकली. इसके बाद गांव के तीन युवकों ने उसका मुंह दबाकर उन्हें दूर पैरा में ले गए. इसके बाद एक युवक उनके पैर को पकड़े और दो युवकों ने उसके साथ दरिंदगी कर डाला।

मामले में पीड़िता और उसकी मां बेरला थाने में आवेदन कर FIR दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले में पीड़िता और उनकी मां का कहना है कि पुलिस द्वारा पीड़िता का मुलाइजा नहीं कराया, जिस पर उन्हें पता चला कि सिर्फ छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है. मामले में आज पीड़ित युवती परिजन और ग्रामीणों के साथ एसपी ऑफिस बेमेतरा पहुंची और आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की गुहार लगाई. साथ ही उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि घर में महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो सड़कों में कैसे सुरक्षित रहेगी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने कहा, पीड़ित युवती के आवेदन के अनुसार कार्रवाई करने के लिए थाना प्रभारी और एसडीओ को निर्देशित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories