बाइक से लाखों का गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

Posted by

राजगढ़। पचोर थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार अल्सुबह तलेन रोड़ स्थित ग्राम करोंदी जोड़ के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से प्लास्टिक के थैले में रखा सात किलो 10 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत एक लाख 40 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। थानाप्रभारी आकांक्षा शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया मुखबिर की सूचना पर पचोर-तलेन रोड़ स्थित ग्राम करोंदी जोड़ के नजदीक से घेराबंदी कर बाइक क्रमांक एमपी 37 जेड़बी 5004 पर सवार रफीक (43) पुत्र सलामत खान निवासी सिंगार चोली सिद्विकगंज सीहोर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक लाख 40 हजार रुपए कीमती सात किलो 10 ग्राम गांजा और साठ हजार रुपए कीमत की बाइक जब्त की है। बताया गया है युवक पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले सजा काट चुका है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी आकांक्षा शर्मा, एसआई दिलीपसिंह राजपूत, एएसआई रामदास सोलंकी, आर.देवेन्द्र जाट, अरविंद गोयल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *