गो फस्र्ट ने मंगलवार को घोषणा की कि 10 जुलाई, 2023 तक निर्धारित उड़ानें परिचालन कारणों से रद्द कर दी जाएंगी। यह बात कंपनी द्वारा 6 जुलाई तक उड़ानें रद्द करने की घोषणा के कुछ दिनों बाद आई है। गो फस्र्ट ने एक बयान में कहा, हमें आपको यह बताते हुए दुख हो रहा है कि परिचालन कारणों से, 10 जुलाई 2023 तक निर्धारित गो फस्र्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उड़ान रद्द होने से हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। इसमें कहा गया है, हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा योजना बाधित हो सकती है और हम हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है। हम जल्द ही बुकिंग फिर से शुरू कर पाएंगे। आपके धैर्य के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं।
डीसीजीए ऑडिट मुंबई में गो फस्र्ट की सुविधाओं पर शुरू हुआ
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की आधा दर्जन से अधिक टीमों ने मुंबई में बंद पड़ी एयरलाइन गो फस्र्ट की सुविधाओं का तीन दिवसीय ऑडिट शुरू कर दिया है। सदस्यों में उड़ान सुरक्षा, उड़ान योग्यता, हवाई परिवहन आदि शामिल हैं।
गो फ़स्र्ट परिचालन मई से रुका हुआ है
एयरलाइन ऑपरेटर ने मई की शुरुआत में स्वैच्छिक दिवालियापन के लिए आवेदन किया था और तब से इसका परिचालन ठप रखा गया था। दो महीनों के दौरान एयरलाइन ने अपने उड़ान संचालन के निलंबन को कई बार बढ़ाया है। उड़ान संचालन फिर से शुरू करना आसान नहीं होगा और यह विमान नागरिक उड्डयन महानिदेशालय पर निर्भर करेगा।


Recent Posts
-

अमरीकी राजनीति में बड़ा उलटफेर: डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा पर जमाया कब्जा, ट्रंप को तगड़ा झटका…
-

ब्रेकिंग न्यूज़: महादेव सट्टा ऐप का सह-प्रवर्तक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार…
-

महादेव एप का तार पीएमओ तक सीबीआई पीएमओ की जांच करेगी? – दीपक बैज
-

छुईखदान कालेज में एक राष्ट्र एक चुनाव पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न…


Leave a Reply