खेत में मिली अधजली लाश, इलाके में फैली सनसनी

Posted by

सोनीपत। हरियाणा के जिला सोनीपत में आपराधिक वारदातों का सिलसिला जारी है. जिसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं. बढ़ती आपराधिक वारदातों पर लगाम लगाने में सोनीपत पुलिस नाकाम साबित हो रही है. जिले में आपसी रंजिश से हत्याओं के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला खरखौदा थाना क्षेत्र से सामने आया है. जहां अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के मुताबिक, खरखौदा थाना क्षेत्र से गुजरने वाली ड्रेन नंबर 8 पर एक शव मिला है. बताया जा रहा है कि शव पर बहुत से चोट के निशान है. शव पर चोट के निशान भी है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि पहले तो बेरहमी से शख्स की हत्या की गई है और बाद में शव को आग के हवाले कर दिया था।

शव मिलने की सूचना पाकर सोनीपत खरखौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच करने में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक, खरखौदा के रहने वाले एक शख्स ने जमीन खरीदी है और वह हर रोज की तरह अपनी फसल देखने अपने खेतों में आता है. लेकिन जब वह रविवार सुबह खेत में पहुंचा तो उसने ड्रेन नंबर 8 पर एक शव नजर आया. मामले की सूचना पुलिस को दी गई. हालांकि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. लेकिन पुलिस आसपास के थाना अधिकारियों और ग्रामीणों से संपर्क साध रही है, ताकि शव की पहचान हो सके. खरखौदा थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अधजली हालत में शव मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचकर जांच की जा रही है. जल्द ही मृतक की पहचान की जाएगी. आरोपियों को भी पुलिस जल्द सलाखों के पीछे डालेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories