बिलासपुर : दोमुहानी इलाके में एक प्रेमी जोड़े के फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने से सनसनी फैल गई है । घटना की वजह पुलिसिया डर को माना जा रहा है । आत्महत्या करने वाले युवक अमन साहू ने कुछ दिनों पूर्व अपने एक साथी की मदद की थी। उसके साथी ने अपनी नाबालिग प्रेमिका को भगा कर शादी कर लिया था, जिसे अमन ने अपने घर पर जगह दी थी । उसके साथी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए अमन को तलब किया । इससे वह काफी परेशान था । माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा और उसकी भी नाबालिग 16 साल की प्रेमिका ने साथ जीने मरने के चक्कर में उसके साथ आत्महत्या कर ली होगी । पुलिस का दावा है कि इस जोड़े को किसी ने डराया या धमकाया नहीं है। सिर्फ बयान देने के लिए थाने बुलाया गया था। अब पिछले के साथ पुलिस इस केस की जांच भी कर रही है ।

-

हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के सेवा काल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 17 सितम्बर को बिना पेंशन मिले ही, सेवानिवृत विश्वविद्यालयीन कर्मचारीगण एक- एक दिया जलाके मोदी जी के सम्मान में उनसे मिल कर आशीर्वाद लेने दिल्ली जायेगे – प्रदीप मिश्र
by
-

जमुनिया नदी में मिला युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस…
by
-

पीएमश्री सेजेस चकरभाठा में एआई सुपर स्टूडेंट वर्कशॉप…
by

Recent Posts

धारदार हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Leave a Reply