भोपाल : मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सीएम ने इसके बाद कहा है कि मैं कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। मेरे संपर्क में जो भी लोग आए हों वो तुरंत अपनी जांच करवाएं। इसके पहले उनके मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव मिले थे, साथ ही उनके स्टॉफ के कुछ लोग भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम सीएम हाउस पहुंची और मुख्यमंत्री शिवराज के परिवार के सदस्यों और वहां मौजूद स्टॉफ की जांच की। एंबुलेंस से सीएम को अस्पताल लाया गया। चिरायु अस्पताल की सुरक्षा बढ़ाई दी गई है। मीडिया को भी अस्पताल से दूर कर दिया गया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि ‘मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मेरी सभी साथियों से अपील है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हैं वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। मेरे निकट संपर्क वाले क्वारंटाइन में चले जाएं। मैं कोरोना गाइड लाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा। मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है।’

-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन…
by
-

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी डॉ मनोज तिवारी, श्री राजेंद्र त्रिपाठी और श्री लंबुधर हुए सेवानिवृत, नम आँखों से कर्मचारियों ने दी बिदाई – प्रदीप मिश्र
by
-

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में मिला चौकीदार का शव, कर्ज के तनाव में आत्महत्या की आशंका…
by

Recent Posts

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, 78 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस…

Leave a Reply