घर में नजरबंद महबूबा मुफ्ती, पीडीपी नेता भी हिरासत में पूर्व सीएम बोलीं-अनुच्छेद 370 हटने पर की गई कार्रवाई

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाए हुए आज पूरे चार साल हो गए हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती घर में नजरबंद हैं। ऐसे में उन्होंने दावा किया कि अनुच्छेद 370 की चौंथी वर्षगांठ पर उन्हें और अन्य पीडीपी नेताओं को नजरबंद किया गया है। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा की है। महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा कि मुझे आज अन्य वरिष्ठ पीडीपी नेताओं के साथ नजरबंद कर दिया गया है। यह आधी रात की कार्रवाई के बाद हुआ है। जहां मेरी पार्टी के कई लोगों को पुलिस स्टेशनों में अवैध रूप से हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि प्रदेश में हालात सामान्य हैं, लेकिन पीडीपी नेताओं को हिरासत में लेना स्थिति को साफ स्पष्ट कर रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *