भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ ने पिछले 15 दिनों में दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रियायती दर पर 560 टन टमाटर बेचे हैं। संघ फिलहाल रियायती दरों पर बिक्री जारी रखेगा, क्योंकि प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश के चलते टमाटर की खुदरा कीमतें अभी भी काफी ज्यादा हैं। संघ ने शुरुआत में 90 रुपये प्रति किलो की कीमत पर टमाटर बेचना शुरू किया था, लेकिन बाद इसकी कीमत घटाकर 70 रुपये प्रति किलो कर दी थी। पिछले एक सप्ताह से एनसीसीएफ तीनों राज्यों में 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रहा है। उपभोक्ताओं की ऊंची कीमत से राहत दिलाने के लिए एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर बेच रहा है। वहीं, दूसरी सहकारी संस्था नैफेड बिहार और अन्य राज्यों में टमाटर बेच रही है। सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फार डिजिटल कामर्स के जरिये टमाटर बेचने के बारे में एनसीसीएफ के प्रबंध निदेशक एनीस जोसेफ चंद्रा ने कहा,प्रदेश में रियायती दर पर 560 टन टमाटर बेचे हैं। संघ फिलहाल रियायती दरों पर बिक्री जारी रखेगा, क्योंकि प्रमुख उत्पादक राज्यों में भारी बारिश के चलते टमाटर की खुदरा कीमतें अभी भी काफी ज्यादा हैं। संघ ने शुरुआत में 90 रुपये प्रति किलो की कीमत पर टमाटर बेचना शुरू किया था, लेकिन बाद इसकी कीमत घटाकर 70 रुपये प्रति किलो कर दी थी। पिछले एक सप्ताह से एनसीसीएफ तीनों राज्यों में 70 रुपये प्रति किलो की दर से टमाटर बेच रहा है। उपभोक्ताओं की ऊंची कीमत से राहत दिलाने के लिए एनसीसीएफ केंद्र सरकार की ओर से टमाटर बेच रहा है। वहीं, दूसरी सहकारी संस्था नैफेड बिहार और अन्य राज्यों में टमाटर बेच रही है।

-

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी के पास पलटा तेल टैंकर, लगा लंबा जाम: पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्जन…
by
-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण…
by
-

नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ता बीजापुर, राज्योत्सव में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा – अब बस्तर में गोलियों की गूंज नहीं, विकास और खुशहाली की गूंज सुनाई दे रही है…
by

Recent Posts

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: कृषि विभाग के स्टॉल में हरियाली का खूबसूरत नजारा, खेती-किसानी, मत्स्य पालन, जल प्रबंधन का बेहतरीन प्रस्तुतिकरण…

Leave a Reply