नोएडा में सस्ता तो लखनऊ में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोजाना बदल रही हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार भी कच्चे तेल के दाम में उतार चढ़ाव जारी है. सोमवार (28 अगस्त) को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. डब्ल्यूटीआई की कीमतों में 0.04 फीसदी यानी 0.03 डॉलर प्रति डॉलर का इजाफा हुआ है. इसके बाद डब्ल्यूटीआई का भाव 79.80 डॉलर प्रति बैरल हो गया है. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 0.06 प्रतिशत यानी 0.05 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 84.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. इसी के बाद देश के कई शहरों में तेल की कीमतें बदल गई. वहीं प्रमुख चार महानगरों में तेल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं.

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
दिल्ली से सटे नोएडा/ग्रेटर नोएडा में आज (28 अगस्त) पेट्रोल की कीमत में 41 पैसे तो डीजल के दाम 38 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं. इसके बाद यहां पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर आगरा में पेट्रोल-डीजल के दाम 43-43 पैसे कम होकर क्रमश: 96.20 और 89.37 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. जबकि अलीगढ़ में पेट्रोल-डीजल 9-9 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 96.70 और 89.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं अंबेडकरनगर में पेट्रोल 28 तो डीजल 25 पैसे गिरकर क्रमश: 97.25 और 90.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है. आजमगढ़ में पेट्रोल 11 पैसे तो डीजल 10 पैसे सस्ता हुआ है. इसके बाद यहां पेट्रोल 97.64 और डीजल 90.80 रुपये प्रति लीटर हो गया है. बिहार के समस्तीपुर में पेट्रोल-डीजल 11-11 पैसे सस्ता होकर क्रमश: 108.48 और 94.17 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
इन शहरों में बढ़े तेल के दाम
यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल के दाम 10-10 पैसे बढक़र क्रमश: 96.57-89.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वाराणसी में पेट्रोल-डीजल 37-37 पैसे महंगा होकर क्रमश: 97.05 और 90.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जबकि प्रयागराज में पेट्रोल 72 तो डीजल 70 पैसे प्रति लीटर बढक़र क्रमश: 97.38 और 90.56 रुपये प्रति लीटर हो गया है. उधर बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे तो डीजल के दाम में 5 पैसे का इजाफा हुआ है. अब यहां पेट्रोल-डीजल क्रमश: 107.48 और 94.26 रुपये लीटर हो गया है. जबकि अररिया में पेट्रोल 14 तो डीजल 13 पैसे बढक़र 109.37 और 96.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं औरंगाबाद में पेट्रोल के दाम 28 पैसे तो डीजल 25 पैसे महंगा हुआ है. अब यहां दोनों की कीमतें क्रमश: 109.03 और 95.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.
चार महानगरों में तेल के दाम स्थिर
देश के प्रमुख चार महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 96.72 और 89.62 रुपये लीटर बिक रहा है. वहीं मुंबई में तेल के दाम क्रमश: 106.31 और 94.27 रुपये लीटर चल रहे हैं. कोलकाता में पेट्रोल 106.03 तो डीजल 92.76 रुपये लीटर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल का भाव 102.73 रुपये लीटर तो डीजल 94.24 रुपये लीटर चल रहा है.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *