लखनऊ 12 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ के लोकभवन में योगी सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई। इस कैबिनेट बैठक में कुल 15 प्रस्ताव पास किए गए। कैबिनेट ने पुलिस विभाग के कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल को मिलने वाले साइकिल भत्ते (200 रुपए) को खत्म कर दिया है। अब पुलिसकर्मियों को मोटर साइकिल भत्ते के रूप में 500 मिलेगा। इसके साथ ही अयोध्या, फिरोजाबाद और सहारनपुर में नगरीय बसों के संचालन के लिए प्रस्ताव पर मोहर लगी है। पर्यटन विभाग के बंद/घाटे में चल रहे पर्यटक आवास और टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर अयोध्या को PPP मोड पर विकसित और संचालन किए जाने का प्रस्ताव की स्वीकृति मिली है। गोरखपुर में यूपी विशेष सुरक्षा बल की 2वीं वाहिनी की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव पास किया है औऱ शामली में एक नई पीएसी वाहिनी की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति के संबंध में प्रस्ताव भी पास किया गया है।
पुलिस को 500 रुपए मिलेगा मोटरसाइकिल भत्ता…धान खरीद को मंजूरी, योगी कैबिनेट मीटिंग में पास हुए ये 15 प्रस्ताव
Posted by
–
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…

Leave a Reply