6 मार्च को उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

Posted by

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे । सुबह करीब 9:30 बजे पीएम मुखवा में मां गंगा के शीतकालीन गद्दीस्थल पर पूजा और दर्शन करेंगे। करीब 10:40 बजे वह एक ट्रेक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे और हर्षिल में एक सार्वजनिक समारोह में सभा को संबोधित भी करेंगे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पारंपरिक परिधान ‘चपकन’ पहनकर उत्तरकाशी के मुखबा में गंगा नदी में पूजा अर्चना करेंगे। गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने एएनआई को बताया कि ये कपड़े गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से प्रधानमंत्री को भेंट किए जाएंगे। मुखबा में पुजारी चपकन पहनकर पूजा करते हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर्षिल की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया पोस्ट में लिखा गया है, "प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण हर्षिल, उत्तरकाशी पहुंचने पर गंगोत्री के माननीय विधायक सुरेश सिंह चौहान जी, कर्मठ कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार और अभिनंदन।" 18 फरवरी को जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा राज्य में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अवसर है।   इस अवसर पर मुखवा में गंगा मंदिर के दर्शन-पूजन और दूरदर्शन के माध्यम से हर्षिल में प्रस्तावित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण और मीडिया कर्मियों की व्यवस्था पर चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। यूटीडीबी के तत्वावधान में भारतीय सेना की टीम हर्षिल से पीडीए तक मोटरसाइकिल-एटीवी-आरटीवी रैली और हर्षिल से जादुंग तक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करेगी। आईटीबीपी नीलापानी से मुलिंग ला बेस तक ट्रैकिंग अभियान चलाएगी, जबकि एनआईएम जादुंग से जनकताल तक ट्रैकिंग अभियान चलाएगी। उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम शुरू किया है । हजारों श्रद्धालु पहले ही गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, होमस्टे और पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *