खेत से मिली जली हुई लाश, पोस्टमार्टम के बाद होगा जेंडर का खुलासा

Posted by

गंडई। वनांचल मोहगांव थाना क्षेत्र के जंगलपुरघाट गांव में रावी फसल की रखवाली करने गए ग्राम पटेल का जली अवस्था में लाश मिली है। जिसके चलते गांव में सनसनी फ़ैल गई है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर उसकी लाश जलाई गई है, या फिर उसकी जिंदा जलाकर हत्या की गई है। सुचना पर पहुंची मोहगांव पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जंगलपुरघाट निवासी ओमप्रकाश मरावी (48) पिता संबल मरावी गुरुवार रात को खाना खाने के बाद अपने खेत की रखवाली करने गया था। शुक्रवार की सुबह उसकी लाश बुरी तरह जली अवस्था में मिली है। खेत में ही उसने घासफूस की झोपड़ी बनाई थी। झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई थी। पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *