आपने सुना होगा कि बैंक कई वजहों से आप पर चार्ज लगाता है या आसान भाषा में कहें तो जुर्माना भी लगाता है. लेकिन इस बार आरबीआई ने खुद ही बैंकों पर जुर्माना लगा दिया है और वह भी 2 लाख रुपये का नहीं बल्कि करोड़ों रुपये का. हाल ही में रिजर्व बैंक द्वारा नियामक अनुपालन में खामियों के चलते एसबीआई और इंडियन बैंक पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया गया था. इसके बाद अब आरबीआई ने भी तीन सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया है. आपको बता दें कि इस बार आरबीआई ने सारस्वत सहकारी बैंक लिमिटेड, बेसिन कैथोलिक सहकारी बैंक लिमिटेड और राजकोट नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने यह जुर्माना बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1949 के प्रावधानों और आरबीआई द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर लगाया है। आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक समय-समय पर नियामक अनुपालन में चूक के लिए बैंकों पर जुर्माना लगाता है। लेकिन बैंक खाताधारकों पर इसका कोई असर नहीं होता है।


Recent Posts
-

रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव: 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े D.Ed अभ्यर्थी…
-

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दोपहर तक करोड़ों का कारोबार..
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…


Leave a Reply