राजनांदगांव – शिक्षा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला प्रभारी युवा नेता राजेश गुप्ता अग्रहरि ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से निर्दोष लोगों की जान जाने से आहत होकर कहा कि अब समय आ गया है ,, न रहेगा बांस ,, न बजेगी बंशी की तर्ज पर आतंकवाद के प्रायोजक पाकिस्तान को जड़- मुल से खत्म कर ही दिया जाए।
श्री अग्रहरि ने आगे कहा कि बहुत पहले देश के प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने कहा था कि पाकिस्तान को उनकी औकात दिखाने के लिए सिर्फ सिंधु नदी के पानी को रोक देने की जरूरत है,, बिन पानी मछली की तरह तड़प – तड़प कर मर जाएंगे, यह कार्य वोट बैंक की लालच में कांग्रेस की पिछली सरकारों द्वारा नहीं किया जा सका था। इस ब्रह्मास्त्र का प्रयोग देश के जांबाज प्रधानमंत्री मोदी जी ने कर दिखाया है।
श्री अग्रहरि ने कहा कि लोगों ने बहुत ढोल पीट लिए कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता, पहलगाम में धर्म पूछ – पुछ कर निर्दोष हिदुओं को मौत के घाट उतारने वाले एक धर्म विशेष के आतंकवादियो द्वारा कलमा पढ़ने कहे जाने से पता चल गया कि आतंकवाद का धर्म होता है, और ज्यादातर इस तरह के कायराना हरकत करने वाले लोग एक धर्म विशेष के ही होते हैं। इन धर्म विशेष के आतंकवादियों को वित्त पोषण से लेकर आधुनिक हथियार मुहैया कराने व पालन पोषण करने वाला जग – जाहिर नाम पाकिस्तान है। अतः हमारे निर्दोष हिंदू भाइयों को धर्म के नाम पर गोलियों से भून कर हत्या कर देने वाले आतंकियों के आका पाकिस्तान की जड़ो में मत चूको चौहान की तरह मठा डाल ही दिया जाना चाहिए। कंगाल हो चुके पाकिस्तान के ताबूत में अब आख़िर कील ठोकने की जरूरत है। जिसके बाद वह कभी सिर उठा कर देखने के लायक नहीं रहेगा।
आतंकवाद के प्रायोजक पाकिस्तान को जड़- मूल से समाप्त कर देना ही समय की जरूरत है-राजेश गुप्ता अग्रहरि


Recent Posts
-

रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव: 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े D.Ed अभ्यर्थी…
-

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दोपहर तक करोड़ों का कारोबार..
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…


Leave a Reply