कोलकाता। अनुभवी बंगाली अभिनेता पार्थ सारथी देब का यहां एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका इलाज चल रहा था, उनके परिवार ने शनिवार को कहा। वह 68 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि देब का शुक्रवार रात 11:50 बजे निधन हो गया।उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से सीओपीडी संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले एक महीने से सरकारी एम आर बांगुर अस्पताल में भर्ती थे।पिछले हफ्ते उनकी हालत काफी खराब हो गई थी और वह आईसीयू में थे।धारावाहिकों में एक लोकप्रिय चेहरा रहे देब ने हाल ही में रिलीज़ हुई ‘रक्तबीज’ सहित फीचर फिल्मों में भी अभिनय किया था।देब ने 200 से अधिक कार्यों – थिएटर, धारावाहिक, फिल्म और वेब श्रृंखला में अभिनय किया था।वह पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट फोरम के उपाध्यक्ष थे।फोरम ने एक बयान में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनके पार्थिव शरीर को टेक्नीशियन स्टूडियो ले जाया जाएगा जो दिवंगत अभिनेता के लिए एक परिचित स्थान था।

-

जीजा के सूने मकान में लाखों की चोरी करने वाला सगा साला गिरफ्तार…
by
-

चक्रवाती तूफान: आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका, आंध्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट…
by
-

छत्तीसगढ़ में संपत्ति पंजीयन हुआ सस्ता, अब वसीयत और गिफ्ट डीड सहित इन दस्तावेजों के लिए देने होंगे सिर्फ 500 रुपये…
by

Recent Posts

महादेव सट्टा ऐप केस: जूस की दुकान चलाने वाले से सट्टे का नेटवर्क खड़ा करने वाले सौरभ चंद्राकर की पूरी कहानी…

Leave a Reply