स्पा सेंटर में सेक्स का बाजार, पहुंची पुलिस तो रह गई दंग

Posted by

बाड़मेर। राजस्थान में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. इसमें 10 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है. स्पा सेंटर्स के संचालक विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर वेश्यावृति करवाते थे. पुलिस ने एक ऐसे ही स्पा सेंटर पर कार्यवाई करते हुए 9 विदेशी युवतियों, एक गुजराती युवती, स्पा संचालक और 5 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। घटना बालोतरा जिले के पचपदरा कस्बे की है।

 
जानकारी के मुताबिक, बालोतरा पुलिस को सूचना मिली थी कि बालोतरा और पचपदरा कस्बे में अलग-अलग जगहों पर स्पा सेंटर्स की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. सेंटर के संचालक विदेशी युवतियों को टूरिस्ट वीजा पर लाकर देह व्यापार में धकेल रहे हैं.
 
सूचना पर बालोतरा एसपी हरिशंकर के निर्देश पर डीएसपी भूपेंद्र चौधरी ने एक कांस्टेबल को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर में भेजा. इसके बाद पुलिस टीम के साथ बालोतरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 युवतियों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
 
पुलिस ने जब स्पा सेंटर में दबिश दी तो अलग-अलग कमरों में युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं. इनमें से 9 युवतियां विदेशी और एक गुजरात के सूरत की रहने वाली है. पुलिस ने युवतियों, संचालक विक्रमपुरी उर्फ विक्की और 5 कस्टमर्स को गिरफ्तार कर लिया.
 
पुलिस की जांच में सामने आया है कि स्पा संचालक विदेशी युवतियों का 3 से 5 हजार में सौदा करते थे. टूरिस्ट वीजा पर युवतियों को थाइलैंड, मलेशिया, नेपाल और भूटान से स्पा सेंटर लाते थे और मसाज पार्लर की आड़ में घिनौना काम करवाते थे.
 
बालोतरा डीएसपी भूपेंद्र चौधरी के मुताबिक, पुलिस को स्पा सेंटर में युवतियों से अनैतिक काम करवाए जाने की सूचना मिली थी. इस पर कार्रवाई करते हुए विदेशी युवतियों समेत स्पा संचालक और 5 युवकों (कस्टमर) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है.
 
बताते चलें कि बालोतरा जिले के जसोल फांटा, नया बस स्टैंड, पचपदरा बाईपास, पचपदरा रोड, पचपदरा मुख्य कस्बा, रिफाइनरी रोड, बाड़मेर -जोधपुर हाईवे समेत कई इलाकों में जगह-जगह स्पा सेंटर हैं. यहां देह व्यापार का काम धड़ल्ले से चल रहा है. जैसे ही एक स्पा पर कार्रवाई की बात सामने आती है तो स्पा सेंटर के संचालक और युवतियां स्पा खाली करके कुछ दिनों के लिए गायब हो जाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *