सिपाही ने लगाई फांसी

Posted by

 राजनांदगांव : सोमवार देर रात एक पुलिस के सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही लटकता मिला। आत्महत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी मौत का कोई स्पट कारण सामने नहीं आ सका है। घटना लालबाग थाना क्षेत्र की है। लालबाग के इस्कॉन सिटी कॉलोनी निवासी अंकित यादव (29) खड़गांव थाने में पदस्थ था। पिछले दिनों 4-5 दिन की छुट्टी लेकर वह घर आया था। मंगलवार सुबह जब परिजन उसे जगाने के लिए गए तो अंकित का शव फंदे से लटक रहा था। घटना के दौरान घर में अंकित और उसकी मां ही थे। बताया जा रहा है कि अंकित अविवाहित था। उसका किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हालांकि आत्महत्या के पीछे क्या कारण था यह पता नहीं चल सका है। फिलहाल सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *