प्रदेश उपाध्यक्ष ने JDU को दिया झटका, सियासी पारा चढ़ा

Posted by

पटना: बिहार में जेडीयू के पूर्व विधायक और वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष ललन पासवान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने आरजेडी के साथ गठबंधन करने और दलितों पर हो रहे अत्याचार का आरोप लगाकर हमला बोला है. अपने इस्तीफे में उन्होंने आरजेडी को बिहार में आतंक और गुंडा राज स्थापित करने वाली पार्टी बताया है.

 
 
पार्टी अध्यक्ष को भेजे गए लेटर में ललन पासवान लिखते हैं, “बिहार में आतंक और गुंडा राज स्थापित करने वाले लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल से समझौता करने के बाद दलितों पर हत्या, बलात्कार और उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं और इसकी रोकथाम की दिशा में कोई कठोर कदम नहीं उठाए जाने के विरोध में मैं जनता दल (यू) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं”
 
बीते महीने राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLJP) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने दावा किया था कि जेडीयू में टूट होने वाली है. भले ही एक साथ टूट ना हो… टुकड़ों-टुकड़ों में हो, मगर टूट निश्चित है. इसके कुछ ही देर बाद जेडीयू के बड़े नेता और पूर्व विधान परिषद के सदस्य रणवीर नंदन ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था.
 
उन्होंने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पत्र लिखा और पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा की. पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भेजी थी. हालांकि, जेडीयू ने दावा किया कि रणवीर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण प्रदेश अध्यक्ष ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है. इस संबंध में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से लेटर जारी किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *