पूर्व कृषि मंत्री का प्याज को लेकर अजीब बयान

टमाटर के बाद अब प्याज की कीमत रसोई का बजट बिगाडऩे की ओर बढ़ रही है . इस बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दादा भुसे ने कहा कि अगर लोग दो-चार महीने तक प्याज नहीं खाएंगे तो कुछ नहीं बिगड़ेगा. दादा भूसे का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्र सरकार ने प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया है, जिसका महाराष्ट्र के किसान विरोध कर रहे हैं.

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान में लोक निर्माण विभाग के प्रभारी दादा भुसे ने कहा, ‘जब आप 10 लाख रुपये से अधिक कीमत का वाहन इस्तेमाल करते हैं, तो आप प्याज भी 10 से 20 रुपये अधिक कीमत पर खरीदते हैं. जो लोग प्याज नहीं खरीद सकते, अगर वे दो-चार महीने तक प्याज न खाएं तो कुछ नहीं बिगड़ेगा। प्याज की बढ़ती कीमतों के संकेतों के बीच घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने 19 अगस्त को प्याज निर्यात पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाया था. यह निर्यात शुल्क 31 दिसंबर 2023 तक जारी रहेगा. इस फैसले से महाराष्ट्र के किसान और व्यापारी नाराज हैं. इस बीच, मंगलवार (22 अगस्त) को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस ने कहा कि केंद्र ने 2,410 रुपये प्रति क्विंटल पर दो लाख मीट्रिक टन प्याज खरीदने का फैसला किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे प्याज उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी। फड़णवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  उन्होंने कहा, इसके लिए नासिक और अहमदनगर जिलों में विशेष खरीद केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इससे राज्य में प्याज उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *