डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड को लेकर शेयर बाजार में इस समय हाहाकार मचा हुआ है. कंपनी के शेयरों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. मार्केट खुलने के साथ ही ब्राइटकॉम के शेयर 5प्रतिशत के लोअर सर्किट पर आ गए थे. फिलहाल ये 23.10 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं. ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों का ये हाल बाजार नियामक सेबी की कार्रवाई के बाद हुआ है. सेबी ने दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा सहित 23 लोगों के ब्राइटकॉम के शेयर बेचने पर रोक लगा दी है. सेबी की कार्रवाई की खबर आम होते ही ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के बाद से शेयर बेचने की होड़ लग गई है. बाजार नियामक ने एक अंतरिम आदेश में ब्राइटकॉम ग्रुप लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों में शुमार सुरेश कुमार रेड्डी और नारायण राजू को अगली सूचना तक कोई भी निदेशक पद संभालने से रोक दिया है. सुरेश कुमार रेड्डी कंपनी के प्रमोटर, चेयरमैन एवं एमडी हैं. जबकि नारायण राजू कंपनी के सीएफओ हैं. इसके साथ ही सेबी ने दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा को भी कंपनी के शेयर बेचने से रोक दिया है.
ये है पूरा मामला
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, सेबी ने ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों के प्रिफरेंशियल अलॉटमेंट से जुड़े एक मामले में यह कार्रवाई की है. एसईबीआई ने अपनी जांच में पाया है कि कंपनी और 24 निवेशकों ने इस अलॉटमेंट में हेराफेरी की थी. उदाहरण के तौर पर शंकर शर्मा को 37.77 रुपए के भाव पर 1.5 करोड़ वारंट जारी किए गए और इसके बदले में उन्हें 56.66 करोड़ का भुगतान करना था, लेकिन कंपनी को महज 39.98 करोड़ रुपए ही मिले. इस तरह कंपनी को इन वारंट पर सीधे 16.67 करोड़ का घाटा हुआ. वहीं, निवेशक शंकर शर्मा ने इस मामले के जल्द निपटारे की उम्मीद जताई है. शर्मा ने ट्विटर कर बताया है कि उन्होंने सेबी के पास सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं और उम्मीद करते हैं कि मामला जल्द सुलझ जाएगा. उधर, ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों की अब तक की चाल की बात करें, तो बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 12.83त्न लुढक़ चुका है. जबकि एक साल में यह 52.27प्रतिशत नीचे आ गया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 48.80 रुपए है।


Recent Posts
-

रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव: 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े D.Ed अभ्यर्थी…
-

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दोपहर तक करोड़ों का कारोबार..
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…


Leave a Reply