जेईई और नीट के साधन विहीन विद्यार्थियों को राज्य सरकार पहुंचाएगी परीक्षा केंद्र तक

Posted by

रायपुर : जेईई और नीट की परीक्षा 1 सितंबर को आयोजित की जा रही है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने कोरोना महामारी को देखते इस परीक्षा का जमकर विरोध किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने अपना निर्णय नहीं बदला लिहाजा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने छात्र – छात्राओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने और वापस लाने के निर्देश जारी किये है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टर्स को बस, मिनी बस, जीप जैसे वाहनों का बंदोबस्त करने कहा है। हर जिले से बच्चों को उनके परीक्षा केंद्रों तक ले जाने और वापस लाने का जिम्मा प्रशासन का होगा। स्टूडेंट्स चाहें तो अपने साधन से भी परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकते हैं। इस पहल का फायदा ग्रामीण इलाकों के उन बच्चों को ज्यादा मिलेगा, जिन्हें दूसरे शहरों में परीक्षा के लिए जाना है। निर्देश के मुताबिक सभी जिला कलेक्टर इसके लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) से इस कोऑर्डिनेट किया जाएगा। प्राइवेट बस ऑपरेटर से बस ली जाएंगी। बच्चों को यह सुविध फ्री मिलेगी। परीक्षार्थियों के लिए बसें 31 अगस्त से चलाई जाएंगी। राज्य में लगभग 13 हजार 500 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए 5 केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल हो रही छात्राओं के साथ उनके एक अभिभावक को भी यात्रा की अनुमति होगी। इस व्यवस्था का पूरा खर्च राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *