मुंबई: लगातार चार दिनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। बाजार के बढ़ने की वजह मजबूत घरेलू संकेतकों को माना जा रहा है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 317.45 अंक या 0.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,570.91 और निफ्टी 113.50 अंक या 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,195.80 पर बंद हुआ। लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में अधिक खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 560.10 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,612.65 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 163.50 अंक या 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,135.25 पर था। सेक्टोरल आधार पर ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स समेत ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स पैक में सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एमएंडएम, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, इन्फोसिस, टीसीएस,अदाणी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। एचसीएल टेक, इटरनल (जोमैटो), टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट टॉप लूजर्स थे। एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल एंड डेरिवेटिव रिसर्च सुदीप शाह ने कहा कि बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स ने चार दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25195.80 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में व्यापक सुधार दिखा और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक माहौल रहा। उन्होंने आगे कहा कि सभी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जो व्यापक खरीदारी को दर्शाता है। निफ्टी ऑटो, एफएमसीजी और हेल्थकेयर सेक्टरों ने मजबूत बढ़त के साथ रैली का नेतृत्व किया। मजबूत घरेलू संकेतों के कारण भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई। सुबह 9:43 पर सेंसेक्स 78 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,331 और निफ्टी 30 अंक या 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,113 पर था।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply