छुट्टियों में जाने वाले अधिकारियों के विभाग संभालेंगे ये अधिकारी

          रायपुर : राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय में एसीएस अमिताभ जैन विभागों के सचिव होंगे। इसी तरह एसीएस रेणु जी पिल्ले का काम स्वास्थ्य सचिव निहारिका बारिक संभालेंगी। जबकि एसीएस सुब्रत साहू का विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी संभालेंगे। दरअसल ये व्यवस्था तब लागू होगी जब इनमें से कोई अधिकारी छुट्‌टी, ट्रेनिंग  या प्रवास पर रहेंगे। शनिवार को मंत्रालय में जीएडी ने यह व्यवस्था बनाई। 22 आईएएस अफसरों के लिंक अफसर तय कर दिए। इसके अनुसार प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ के लिंक अफसर एसीएस जैन होंगे। प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी की लिंक अधिकारी सचिव वाणिज्य कर संगीता पी. होंगी। सचिव डॉ. एम गीता के लिंक अधिकारी धनंजय देवांगन होंगे। सचिव निहारिका बारिक का काम एसीएस पिल्ले देखेंगी। श्रम सचिव सोनमणि बोरा का अलरमेल मंगई डी. देखेंगी। देवी दयाल सिंह के लिंक अफसर जीएडी के लिए मनोज पिंगुआ व अजा-जजा के लिए धनंजय देवांगन और जनसंपर्क के लिए सुब्रत साहू होंगे। सचिव त्रिलोक चंद महावर सचिव धनंजय देवांगन के और सचिव शहला निगार के लिंक अफसर सचिव अविनाश चंपावत होंगे। सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के देवीदयाल सिंह जीएडी, खाद्य के लिए अन्बलगन पी. सचिव व परिवहन का काम पीएस मनोज पिंगुआ संभालेंगे। सचिव डॉ. रीता शांडिल्य के लिंक अधिकारी देवी दयाल सिंह होंगे। सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के न रहने पर पीड्ब्लूडी अविनाश चंपावत, खेल व युवा कल्याण आर. प्रसन्ना व एसीएस विमानन विभाग संभालेंगे। सचिव निरंजन दास के लिंक अधिकारी डॉ. कमलप्रीत सिंह वाणिज्यकर आबकारी के लिए होंगे। सचिव संगीता पी. का आवास पर्यावरण का काम सिद्धार्थ कोमल परदेशी व वाणिज्य कर पंजीयन त्रिलोकचंद महावर संभालेंगे। सचिव प्रसन्ना आर. के लिंक अधिकारी डॉ. शांडिल्य होंगी। वे सहकारित, सोमणि बोरा समाज कल्याण, अलरमेल मंगई डी. कौशल विकास विभाग व विज्ञाव व प्रौद्योगिकी तथा परदेशी महिला बाल विकास विभाग संभालेंगे। सचिव अन्बलगन पी. के लिंक अधिकारी खनिज संसाधन के लिए अलरमेल मंगई डी., पर्यटन व संस्कृति के लिए निहारिका बारिक व धार्मिक न्यास व धर्मस्व के लिए अविनाश चंपावत होंगे। सचिव अलरमेल मंगई डी. के लिंक अधिकारी नगरीय प्रशासन के लिए निरंजन दास, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षाएवं रोजगार विभाग के लिए प्रसन्ना आर. होंगे। सचिव उमेश कुमार अग्रवाल की लिंक अधिकारी डॉ. शांडिल्य व सचिव धनंजय देवांगन के उमेश अग्रवाल होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *