5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन पाने के लिए आपको अपनी कमाई से हर महीने इस योजना में केवल 210 रुपये का निवेश करना होगा। सर्वोत्तम निवेश विकल्प प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2015-16 में अटल पेंशन योजना शुरू की गई थी। आप अपने अनुसार हर महीने एक छोटी रकम जमा करके बुढ़ापे में 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की मासिक पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। इसमें निवेश के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है। इस योजना में निवेश करने वाले ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है। अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ते हैं और हर महीने 210 रुपये जमा करते हैं तो 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन मिलेगी। 1000 रुपये की पेंशन के लिए आपको 42 रुपये, 2000 रुपये के लिए 84 रुपये, 3000 रुपये के लिए 126 रुपये और 4000 रुपये की पेंशन के लिए 168 रुपये प्रति माह जमा करने होंगे। इस योजना में जितनी जल्दी निवेश शुरू किया जाएगा उतना ही फायदा होगा. इसमें निवेश की रकम आप अपने हिसाब से बढ़ा या घटा सकते हैं. अटल पेंशन योजना में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक टैक्स बेनिफिट की भी सुविधा है.


Recent Posts
-

रायपुर में शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव: 2300 सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की मांग पर अड़े D.Ed अभ्यर्थी…
-

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, दोपहर तक करोड़ों का कारोबार..
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…


Leave a Reply