रायपुर। हमारे आसपास कई ऐसे साधारण फल हैं, जो खाने में टेस्टी होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. ऐसे ही फलों में स्ट्रॉबेरी भी एक है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है. स्ट्रॉबेरी अपने रंग, डिजाइन और टेस्ट तीनों की वजह से लोगों के बीच खास बनी हुई है. इसके फ्लेवर्स के डिशेज बच्चों को काफी पसंद होते हैं. इसका फ्लेवर इतना स्ट्रॉन्ग होता है कि इसे शेक, केक, चॉकलेट्स समेत कई चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, यह डिशेज इतने हेल्दी न हों, लेकिन ताजे-ताजे लाल-लाल स्ट्रॉबेरी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी असरदार हो सकते हैं. दरअसल, स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सीडेंट् और पॉलीफेनोक गुणों से भरपूर होता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में प्रभावी हो सकता है. इसमें मौजूद विटामिन सी वजन कम करने से लेकर कैंसर से बचाव कर सकता है।
सेहत के लिए अमृत है यह छोटा लाल फल, कीमत में बेहद कम, खाने से बढ़ जाती है इम्युनिटी, कैंसर से भी होता है बचाव
स्ट्रॉबेरी खाने के 5 चमत्कारी लाभ
इम्यूनिटी बढ़ाए: हेल्थलाइन के मुताबिक, विटामिन सी भरपूर स्ट्रॉबेरी खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है. साथ ही आपको इंफेक्शन से दूर रखती है. बता दें कि, इसका लाभ लेने के लिए आप दिन में एक कप स्ट्रॉबेरी का सेवन कर सकते हैं. इसको सर्दियों में खाना अधिक फायदेमंद है।
हार्ट को हेल्दी रखे: दिल की बीमारियों के दो सबसे बड़े कारण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इनफ्लेमेशन हैं. इन दोनों से बचाव करने में स्ट्रॉबेरी अहम भूमिका निभा सकती है. दरअसल, स्ट्रॉबेरी में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कॉलेस्ट्रॉल से बचाव करता है जिससे धमनियां ब्लॉक होने से बच जाती हैं।
शुगर कंट्रोल करे: स्ट्रॉबेरी का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है. दरअसल, स्ट्रॉबेरी में 40 ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो काफी कम है. इसका सीधा मतलब है कि डायबिटीज़ के मरीज बेफिक्र होकर इसे खा सकते हैं. इसके अलावा, नियमित रूप से स्ट्रॉबेरी खाने से टाइप 2 डायबिटीज़ का जोखिम भी कम होता है।
वजन घटाए: शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए स्ट्रॉबेरी असरदार है. दरअसल, स्ट्रॉबेरी में कैलोरी कम होती है. फाइबर युक्त स्ट्रॉबेरी खाने के बाद पेट काफी देर तक भरा रहता है और आप अनहेल्दी स्नैक खाने से बच जाते हैं. साथ ही इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी आपका मेटाबॉलिज़्म तेज़ कर सकता है, जिससे शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है।
कैंसर से बचाव करे: कैंसर से बचाव करने में स्ट्रॉबेरी को असरदार माना जाता है. दरअसल, स्ट्रॉबेरी में पाए जाने वाले हाई एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाव करते हैं. इसके अलावा, स्ट्रॉबेरी में ल्यूटेन और जीथानेसिन्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर सेल्स के विकास को रोकते में मदद करते हैं।

-

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवाना…
by
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन…
by
-

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी डॉ मनोज तिवारी, श्री राजेंद्र त्रिपाठी और श्री लंबुधर हुए सेवानिवृत, नम आँखों से कर्मचारियों ने दी बिदाई – प्रदीप मिश्र
by

Recent Posts
-

वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से हजारों कांग्रेसी दिल्ली रवाना…
-

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें किया नमन…
-

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारी डॉ मनोज तिवारी, श्री राजेंद्र त्रिपाठी और श्री लंबुधर हुए सेवानिवृत, नम आँखों से कर्मचारियों ने दी बिदाई – प्रदीप मिश्र
-

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में मिला चौकीदार का शव, कर्ज के तनाव में आत्महत्या की आशंका…


Leave a Reply