टमाटर की कीमतों से परेशान आम लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने सब्सिडी के तहत शनिवार यानी 22 जुलाई 2023 को 70 रुपये प्रति किलो के रेट से टमाटर बेचने का फैसला किया है। यह जानकारी ओएनडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर टी कोशी ने दी है। बता दें, सरकार की तरफ से यह बिक्री ओएनडीसी के जरिए देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में की जाएगी। एएनआई से अपने सोर्सेज के हवाले से रिपोर्ट किया है कि सरकार की मार्केटिंग एजेंसीज नेशनल कॉपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नेशनल एग्रीकल्चर कॉपरेटिव मार्केटिंग फेंडरेशन ऑफ इंडिया, ओएनडीसी से सब्सिडी वाले टमाटर की बिक्री को लेकर बातचीत कर रहे हैं। मौजूदा समय में ऑनलाइन सामानों की बिक्री करने वाली कंपनियां टमाटर 170 से 180 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रही हैं। वहीं, देश में औसतन कीमत 150 रुपये से 200 रुपये प्रति किलो है।


Recent Posts
-

विशेष समाचार: धनतेरस पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें ज्योतिषीय दृष्टि से क्या करें और क्या खरीदना है शुभ…
-

चुनाव आयोग की मांग हुई खारिज, बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा 10 दिनों में वोटर लिस्ट अपडेट करें…
-

रामायण रिलीज: रणवीर कपूर और यश के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा…
-

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला, कस्टडी में लेते ही शुरू होगी 24 घंटे की मियाद…


Leave a Reply