संभल: रोडवेज और निजी बस की उत्तर प्रदेश के संभल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इतना भयानक हादसा था कि दोनों बसों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, बसों में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। दुर्घटना के आद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का मच गई और सड़क पर चीख-पुकार शुरू हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा संभल हसनपुर रोड स्थित सिंहपुर के पास हुआ। एक तरफ से यात्रियों से भरी रोडवेज बस आ रही थी, जबकि सामने से तेज रफ्तार में एक निजी बस भी आ रही थी। अचानक दोनों बसें आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की तरफ दौड़े। हादसे की जानकारी मिलने के बाद असमोली के सीओ कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों में कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के फुलौना रोड पर बरौला गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। बाइक पर चार लोग सवार थे, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया था, लेकिन गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उन्हें सुलतानपुर रेफर कर दिया था। मृतक की पहचान अयोध्या निवासी अभय यादव (20) के रूप में हुई थी। वहीं, घायलों की पहचान रवींद्र यादव (22), विनोद (21) और कौशल (21) के रूप में हुई थी।
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
by
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
by
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
by
Recent Posts
-

पिंक पेट्रोल की तत्परता से बिछड़ा मासूम अपनी मां से मिला, आँसुओं के बीच चेहरे पर लौटी मुस्कान…
-

भाजपा सरकार स्कूलों को RSS की शाखा में परिवर्तित करना चाह रही – कांग्रेस
-

विधायक सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे ने कुशालपुर स्कूल पहुंचकर 2 वार्डो में लगभग 70 लाख के नये विकास कार्यों का भूमिपूजन कर दी अनुपम सौगात…
-

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण…




Leave a Reply