दिल्ली : यशवर्धन सिन्हा देश के नये मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) बन गये हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इससे पहले सिन्हा सूचना आयुक्त के पद पर तैनात थे. अब शपथ ग्रहण कर लेने के बाद मुख्य सूचना आयुक्त यशवर्धन सिन्हा तीन अन्य सूचना आयुक्तों को नियुक्त करेंगे. वे पत्रकार उदय महुकर, पूर्व श्रम सचिव हीरालाल सामरिया और पूर्व सीएजी सरोज पुनहानी को सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाएंगे. तीनों सूचना आयुक्तों का चयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने किया है. बता दें कि ने यशवर्धन सिन्हा 1 जनवरी, 2019 में सूचना आयुक्त के तौर पर ज्वाइन किया था और वह ब्रिटेन और श्रीलंका में भारतीय उच्च आयोग में भी रह चुके हैं. 26 अगस्त को बिमल जुलका का कार्यकाल खत्म होने के बाद से सीआईसी पद खाली था. गौरतलब है कि सिन्हा का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा.







Leave a Reply