लोक जगत, रायपुर। उर्स त्यौहार के अवसर पर शांति और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, अवैध हथियारों की धरपकड़ करने तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डीसीपी सेंट्रल जोन श्री तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर एडिशनल डीसीपी श्री विवेक शुक्ला के सुपरविजन में बंजारी दरगाह उर्स में शामिल संदल जुलूस में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान 11 चाकू और 350 से ज्यादा कड़े बरामद किए गए। आर्म्स एक्ट की परिधि में आने वाले मामले में अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई शेष मामले में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा हाथ में पहनने वाले कुल 350 धातु के कड़े, जिनका कुल वजन लगभग 45 किलोग्राम है, जप्त किए गए।
लगभग 50 संदिग्ध व्यक्तियों की थाना लाकर चेकिंग, 09 के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…
उर्स त्यौहार के दौरान विभिन्न स्थानों से आए संदल चादर जुलूस में आए पुलिस द्वारा 50 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 09 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। उक्त सभी 09 व्यक्तियों को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट, सिटी कोतवाली के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत अवैध हथियार रखने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग एवं विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
रायपुर पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।








Leave a Reply