गांजा बिक्री करने की फिराक में घुमते नागपुर (महाराष्ट्र) की 02 अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। आज दिनांक 01.11.2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत अहमद जी कॉलोनी, बाबर बंगला के पास इमली पेड़ के नीचे दो महिलाएं गांजा रखकर बिक्री करने की फिराक में हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, एण्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर दोनों महिलाओं को चिन्हांकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने का प्रयास किए जाने पर दोनों महिलाएं भागने लगीं, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रंजना उर्फ राजना पात्रे एवं सीमा उर्फ नीलम पात्रे, निवासी नागपुर (महाराष्ट्र) बताया। पुलिस टीम द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर उसमें गांजा बरामद हुआ।

दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से कुल 1.972 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 98,600/- रूपये जप्त कर महिला आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 415/26 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार महिला आरोपियों से गांजे की उपलब्धता, परिवहन, बिक्री एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजा उपलब्ध कराने वाले स्रोतों तथा फॉरवर्ड लिंकेज के माध्यम से गांजे की बिक्री करने वाले संभावित खरीदारों एवं अन्य संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

दोनों महिला आरोपी पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरुद्ध रह चुकी हैं। पुलिस द्वारा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड एवं अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

गिरफ्तार महिला आरोपी…
01. रंजना उर्फ राजना पात्रे पति स्व. राजू पात्रे उम्र 60 वर्ष निवासी एमजी नगर प्रभाग नम्बर कन्हान सिहोरा नागपुर जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।
02. सीमा उर्फ नीलम पात्रे पति रविन्द्र पात्रे उम्र 45 वर्ष निवासी खंड़लवाल कंपनी के पीछे सतरापुर कन्हान थाना कन्हान जिला नागपुर (महाराष्ट्र)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *