त्योहारों से पहले रायपुर पुलिस सख्त: नॉर्थ जोन में एक ही दिन में 10 संदिग्धों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

लोक जगत, रायपुर। आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत बनाए रखने के लिए रायपुर पुलिस लगातार सक्रिय मोड में है। नागरिकों को एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल देने के उद्देश्य से नॉर्थ जोन पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की है।

इसी कड़ी में, नॉर्थ जोन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने त्वरित कदम उठाते हुए कुल 10 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
थानावार की गई कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:
0 थाना उरला: 06 व्यक्ति
0 थाना पंडरी: 02 व्यक्ति
0 थाना गुढ़ियारी: 01 व्यक्ति
0 थाना खमतराई: 01 व्यक्ति
सुरक्षा और सतर्कता सर्वोपरि
पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना, किसी भी संभावित विवाद को समय रहते टालना और आम जनता के मन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है। त्योहारों का यह सीजन शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ बीते, इसके लिए नॉर्थ जोन के सभी थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
रायपुर पुलिस स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इस तरह की सख्त और निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *