महिला के ऊपर दीवार गिरने से मौके पर मौत, परिजनों ने कहा मामला संदिग्ध, पुलिस निष्पक्ष जांच करें…

Posted by

बीजापुर। ब्लाक मुख्यालय आवापल्ली के प्रीत विहार कॉलोनी में सुबह घर का दीवार गिरने से सुकमती मांझी (58 साल) एक महिला की मौत हो गई।

मृतका के परिजन इस हादसे को सदिग्ध मानकर मामले की जांच की मांग कर रहे है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार यह हादसा रविवार सुबह का है जब महिला अपने घर में थी। जब दीवार गिरने से वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस एवं प्रशासन को भी दी गई है।

हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए अस्पताल भेज हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इस दुखद घटना से आवापल्ली में शोक का माहौल है।जमीन विवाद से जुडा मामला। इस हादसे को जमीन विवाद से जोड़ कर भी देखा जा रहा।बताया गया है कि मृतका महिला और उसके पड़ोसी से काफी दिनों से जमीन का विवाद भी चल रहा? है।

मिली जानकारी अनुसार यह विवाद राजस्व विभाग में चल रहा है। आवापल्ली पुलिस इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस हादशा के बाद से परिजनों सहित ग्रामीणों में भारी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *