लोक जगत, रायपुर। युवा कांग्रेस के सचिव ताजुल अहमद का जन्मदिन शहर में बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों, मित्रों और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ ताजुल अहमद ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

जन्मदिन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के सुपुत्र मोहम्मद अरशद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ताजुल अहमद को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य तथा लंबी उम्र की कामना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता, दोस्त और शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने बारी-बारी से ताजुल अहमद का मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया और जन्मदिन की बधाइयाँ दीं।
शुभकामनाएँ स्वीकार करते हुए युवा कांग्रेस सचिव ताजुल अहमद ने उपस्थित सभी लोगों, मित्रों और वरिष्ठ जनों का सहहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साथियों का यह अपार स्नेह और प्रेम ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम के दौरान पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा।







Leave a Reply