लोक जगत, रायपुर। आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। डीसीपी नॉर्थ जोन दीपमाला कश्यप और एडिशनल डीसीपी आदित्य पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

प्रमुख कार्रवाइयों का विवरण:
0 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुढ़ियारी और उरला थाना क्षेत्रों में कुल 5 संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

0 वारंट तामील: खम्हारडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने 2 स्थायी और 1 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 3 वारंट तामील किए।
0 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई: कचना तालाब के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैला रहे एक नाबालिग को खम्हारडीह पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
0 जुए के खिलाफ एक्शन: खमतराई थाना क्षेत्र में जुआ खेलते हुए लोगों पर कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








Leave a Reply