सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे पूरा पैसा लेकर मिलावटी पेट्रोल बेच रहे…

लोक जगत, रायपुर। कांग्रेस ने ई-20 पेट्रोल को सरकार द्वारा जनता पर जबरिया डाला गया, बोझ बताया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार ई-20 पेट्रोल मे एथेनाल मिलाकर बेच रही है लेकिन उसका फायदा जनता को नही मिल रहा है जब पेट्रोल में एथेनाल मिलाया जा रहा तो उसी अनुपात मे उसकी कीमत भी कम की जानी चाहिये। रेट पूरा ले रहे है यह तो खुला भ्रष्टाचार है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मोदी सरकार ने नफा नुकसान का वैज्ञानिक परीक्षण किये बिना पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनाल मिला कर पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया है जिसके कारण लोगों के वाहन खराब हो रहे है। ई-20 पेट्रोल के कारण लोगों की गाड़ियां न सिर्फ खराब हो रही है इस एथेनाल वाले पेट्रोल के कारण वाहनों की माईलेज भी आधा हो गया है। मोदी सरकार ने अपने एक मंत्री की जिद और उनके पुत्रों के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए पूरे देश को संकट में डाल दिया है। ई-20 पेट्रोल आम पेट्रोल की अपेक्षा शुद्ध नहीं है इसीलिए माईलेज में कमी आ रही है तथा गाड़ियों के इंजन भी खराब हो रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि एथेनाल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) के कारण जनता परेशान हो रही है। ई-20 पेट्रोल देश की जनता के लिए मुसीबत बना। सरकार ई-20 पेट्रोल को वैकल्पिक करे जिस उपभोक्ता को ई-20 पेट्रोल नहीं डलवाना हो उसे बिना एथेनाल मिश्रित पेट्रोल डलवाने की छूट मिलनी चाहिए। अभी पेट्रोल पंपों पर सिर्फ ई-20 पेट्रोल मिल रहा है, जिसके कारण जनता परेशान हो रही है। एथेनाल मिलाकर सरकार तो मुनाफा कमा रही है लेकिन जनता तो प्योर पेट्रोल की कीमत का भुगतान कर रही है तथा गाड़ी खराब होने की परेशानी अलग से भुगत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *