,

सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार…

Posted by

रायपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुरानी बस्ती पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु सतत कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 22.06.2026 को थाना पुरानी बस्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो अलग-अलग स्थानों पर दो युवक अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर आम नागरिकों को भयभीत एवं आतंकित कर रहे हैं।सूचना पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम –1. देव सेन, पिता मनोज सेन, उम्र 22 वर्ष, निवासी रायपुर। 2. जितेन्द्र सेन, पिता संतोष सेन, उम्र 25 वर्ष, निवासी रायपुर।आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02 धारदार स्टील के चाकू बरामद किए गए।

आरोपियों से धारदार हथियार रखने संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, किन्तु कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।आरोपियों के कृत्य को अपराध पाए जाने पर थाना पुरानी बस्ती में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *