अक्टूबर में देश का टोल कलेक्शन रिकॉर्ड स्तर पर, 16% की बढ़ोतरी दर्ज…

लोक जगत, नई दिल्ली। अक्टूबर महीने में देश के नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर कुल टोल संग्रह 6,640 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी अवधि की तुलना में करीब 16% अधिक है। इससे पहले इस साल मई में सबसे ज्यादा 6,185 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था। अधिकारियों का अनुमान है कि इस साल कुल टोल कलेक्शन 74,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

डिजिटल भुगतान का बढ़ा क्रेज और कैश में भारी गिरावट…
0 यूपीआई का बढ़ता इस्तेमाल: अक्टूबर में सिर्फ यूपीआई (UPI) के जरिए करीब 100 करोड़ रुपये का टोल भुगतान किया गया।
0 कैश लेनदेन में बड़ी गिरावट: सरकार के डिजिटल भुगतान और फास्टैग पर जोर देने के कारण, अक्टूबर 2025 में जहां कैश से 84 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ था, वहीं अक्टूबर 2026 में यह घटकर केवल 4 करोड़ रुपये रह गया है।
0 अधिकारियों का मानना है कि टोल भुगतान से नकद व्यवस्था के पूरी तरह खत्म होने से पारदर्शिता आएगी और गड़बड़ियों की गुंजाइश नहीं बचेगी। इसके अलावा, लोग अब फास्टैग के सालाना पास का भी अधिक उपयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *