अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, चाचा-भतीजे गिरफ्तार…

लोक जगत, रायपुर। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम बेमता में पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में एक व्यक्ति ने अपने भतीजे के साथ मिलकर 22 वर्षीय पुरुषोत्तम पाल की हत्या कर दी। आरोपियों ने टंगिया से वार कर युवक की जान ली और सबूत छिपाने के लिए शव को सीमेंट पोल से बांधकर तालाब में फेंक दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों—शंकर पाल और उसके भतीजे किशन यादव—को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर तालाब से शव और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *