कोरबा: चलती बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान…

लोक जगत, कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र में एक चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। केबिन में धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई।

चालक ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बस को रोक लिया और उसमें सवार सभी 20-25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। गियर बॉक्स करीब 15 मिनट तक सुलगता रहा, जिस पर स्थानीय लोगों की मदद से पानी डालकर काबू पाया गया। सुरक्षित निकाले गए यात्रियों को बाद में दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *