लोक जगत, रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति गुढ़ियारी में सी.एस.ई.बी.ग्राउण्ड शीतला मंदिर के पास, हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आने-जाने वाले आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है तथा भय का माहौल उत्पन्न कर रहा है।
उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्रीमती दीपमाला कश्यप के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आदित्य पाण्डेय तथा सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में गुढ़ियारी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शंकर सोनी पिता स्व. भागवत प्रसाद सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी प्रेमनगर गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) का रहने वाला बताया।
आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार नोकदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 529/2026, धारा 25, 27 शस्त्र अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजने की कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम:शंकर सोनी पिता स्व. भागवत प्रसाद सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी प्रेमनगर गुढ़ियारी, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)








Leave a Reply