छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का 3 दिवसीय आंदोलन शुरू, नियमितीकरण और 30 हजार मानदेय की मांग…

लोक जगत, रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय चरणबद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

0 प्रदर्शन का तरीका: कार्यकर्ता आज नुक्कड़ नाटक, 18 नवंबर को थाली-चम्मच बजाकर और 19 नवंबर को काली साड़ी व काला चश्मा पहनकर ‘काला दिवस’ मनाएंगी।
0 प्रमुख मांगें: इन्हें नियमित कर शासकीय कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने, 5G मोबाइल और 500 रुपये इंटरनेट भत्ता देने की मांग शामिल है।
0 आगे की चेतावनी: मांगें पूरी न होने पर 11-12 दिसंबर को महापड़ाव और उसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *