जुआ दबिश के दौरान युवक की तालाब में डूबने से मौत, प्रशिक्षु एसआई निलंबित…

लोक जगत, सक्ती। हसौद क्षेत्र में जुए की सूचना पर बिना वरिष्ठ अधिकारियों को बताए दबिश देना प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू को महंगा पड़ गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान भागते समय गांव के युवक महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी, जिसकी अगली सुबह शव मिलने से मौत की पुष्टि हुई।

घटना के बाद परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए चक्काजाम किया और दोषियों पर कार्रवाई व एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रशिक्षु एसआई को निलंबित कर दिया है तथा जांच की जिम्मेदारी डभरा एसडीओपी को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *