तेलीबांधा में घर की चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार: जेवर व नकदी बरामद…

लोक जगत, रायपुर। तेलीबांधा पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान और नकदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. स्नेहिल दीवान 18 नवंबर को परिवार के साथ वाराणसी गए थे और 20 नवंबर को लौटने पर घर में चोरी का पता चला। चोर ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर खंगाला और सोने की चैन, चांदी के बेलपत्र व नकदी ले उड़ा। मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ में मौलीपारा शाम बाजार निवासी 22 वर्षीय आरोपी श्याम सोना ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर छत की सीढ़ी के पास छिपाया गया माल जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी: श्याम सोना (22 वर्ष), निवासी मौलीपारा शाम बाजार, तेलीबांधा, रायपुर।
बरामदगी: सोने की चैन, 12 चांदी के बेलपत्र, 89,495 रुपये नकद और सब्जी काटने का चाकू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *