दीपावली पर पटाखा विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कार और कड़ा जब्त…

लोक जगत, रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में दीपावली की रात पटाखा फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक के घर में घुसकर मारपीट करने और उसे जबरन कार में अगवा कर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य बातें:
0 घटना: 8 नवंबर की रात पटाखा फोड़ने की बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हुआ था। इसके अगले दिन (9 नवंबर) सुबह आरोपियों ने घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट की, उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए और दोबारा मारपीट की।

0 कार्रवाई: लगातार पुलिस के दबाव के चलते मुख्य आरोपी अरुण शर्मा (निवासी गजानंदपुरम कॉलोनी) ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद आरोपी से वारदात में इस्तेमाल ऑल्टो कार, मोबाइल, स्टील का कड़ा और जूता ज़प्त कर लिया है।

0 पूर्व गिरफ्तारी: इस मामले में एक अन्य आरोपी दीप अग्रवाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *