लोक जगत, रायपुर। राजधानी के थाना खमतराई क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना खमतराई में एक महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थिया का आरोप था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ एक युवक द्वारा गलत काम (दुष्कर्म) किया गया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
आरोपी गिरफ्तार…
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश के दौरान पीड़िता और गवाहों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) भी करवाया गया। जांच के दौरान जब आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले, तो पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गौरव बघेल (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः ग्राम उमदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग का रहने वाला है। पुलिस ने नियमानुसार आरोपी के परिजनों को भी उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








Leave a Reply