नाले में डूबने से दो मासूम चचेरे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Posted by

कोंडागांव। जिले के फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोटपाड में एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम चचेरे भाइयों की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम बुधवार को गांव के नाले में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे गहरे गड्ढे में चले गए और डूब गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की और रात करीब 8 बजे दोनों के शव पानी से बाहर निकाले।

सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की रिपोर्ट पर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे ने दोनों परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। ऋषभ अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जबकि साजन परिवार का इकलौता बेटा था। एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की असमय मौत से पूरे कोटपाड गांव में गहरा दुख और मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *