महिला बाल विकास विभाग पौष्टिक आहार बना चारागाह…

लोक जगत, डोंगरगढ़। मामला डोंगरगढ़ महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी का क्षेत्र का बताया जाता है कि शासन प्रशासन के द्वारा महिला बाल विकास अधिकारी के देख रेख में महिला व आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से छोटे बच्चों व किशोरी के लिए उत्तम पौष्टिक आहार का वितरण सरकार के भूद्वारा कराई जा रही है, परंतु इन दिनों वही पौष्टिक आहार जो आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे व किशोरियों के मध्य वितरण किया जाना था वह पौष्टिक आहार सरे आम विकास खंड के ग्राम पंचायत मुसरा माड़ितराई बेलगांव, जेटकन्हार, घुसेरा भैंसरा हरंगसिंघी, नागतराई, अछोली, क्षेत्र के एक व्यापारी के यहां बड़े पैमाने पर खपाने जाने की शिकायत सामने आ रही है।

शिकायत मिलने के बाद इन क्षेत्रों में शनिवार के दिन 24 अक्टूबर को देखा गया कि बड़े मात्रा में पौष्टिक आहार एक व्यापारी के पास सरे आम बेच दिया गया जांच पड़ताल करने पर बताया गया कि उपरुक्त पौष्टिक आहार खराब हो चुकी है जिस कारण व्यापारी को दे दिया गया है परन्तु जांच करने पर देखा गया कि पौष्टिक आहार से भरे बोरी पर महिला बाल विकास अधिकारी डोंगरगढ़ के मोनो लगा हुआ था और उस बोरी पर मैनू फैक्ट्रीन एक्सपायरी वर्ष 2027 अंकित था उसको ले कर इस क्षेत्र के महिला बाल विकास के सुपर वाइजर मैडम उर्वशी राणे, मोनिका सुखतेल, प्रभारी अनन्या ठाकुर व जिला महिला बाल विकास अधिकारी दीपा शाह से प्रतिक्रिया लेने पर पहले तो अवकाश होने का बहाना बताया गया साक्ष्य देने पर गोल मोल जवाब देते हुए जांच के पश्चात प्रतिक्रिया देने की बात कही गई इस खुलासे के बाद विभाग के अधिकारी कर्मचारी पे हड़कम मचा हुआ है परन्तु सोमवार के दिन महिला बाल विकास कार्यालय पहुंच कर प्रतिक्रिया लेने का अथक प्रयास किया गया इधर सूत्रों का दावा है कि इतने बड़े पैमाने पर पौष्टिक आहार की अफरा तफरी बिना अधिकारी सुपर वाइजर के मिली भगत से संभव नहीं है परन्तु इसका पूरा खुलासा अधिकारियों के जांच के बाद ही हो पाएगा जो जिले के बड़े अधिकारियों के लिए जांच का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *