रायपुर नॉर्थ जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एक हफ्ते में 200 लोगों पर एक्शन, देशी कट्टा और नकदी जब्त…

लोक जगत, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में अपराधों पर लगाम कसने और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पिछले एक हफ्ते में व्यापक अभियान चलाया गया है। डीसीपी नॉर्थ जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में यह सख्त कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई के मुख्य आंकड़े:
0 अवैध हथियार: आर्म्स एक्ट के तहत 3 मामले दर्ज कर 3 आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें गुढ़ियारी थाना पुलिस ने एक आरोपी के पास से देशी कट्टा भी बरामद किया है।
0 अवैध शराब: आबकारी एक्ट के तहत 8 मामलों में 8 लोगों और धारा 36(सी) के तहत 4 मामलों में 4 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है।
0 जुए पर एक्शन: जुआ एक्ट के 6 मामलों में कार्रवाई करते हुए 36 आरोपियों को दबोचा गया, जिनके पास से 52 पत्ती ताश और 1,26,100 रुपए नकद बरामद किए गए।
0 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए BNSS की धारा 170 के तहत 71 लोगों और धारा 126/135(3) के तहत 85 लोगों पर शिकंजा कसा गया। इसके अलावा, विभिन्न थानों द्वारा कुल 35 वारंट भी तामील किए गए।

एक सप्ताह के भीतर विभिन्न अधिनियमों और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कुल 200 लोगों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कदम उठाए गए हैं। नॉर्थ जोन पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त गतिविधियां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *