लोक जगत, रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के प्रमुख अमित जोगी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो साझा किया था, जिसके सिलसिले में वे मंगलवार को रायपुर के सिविल लाइन थाने पहुंचे। पुलिस इस मामले को लेकर उनसे आवश्यक पूछताछ कर रही है।

मामले की पृष्ठभूमि:
कुछ समय पहले अमित जोगी द्वारा एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें शीर्ष संवैधानिक पदों और हस्तियों के प्रतीकात्मक पात्र दिखाए गए थे। इस वीडियो पर कड़ी आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता राजेश मूणत ने थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी। मूणत का कहना था कि इस तरह की वीडियो सामग्री राजनीतिक मर्यादा के विपरीत और बेहद आपत्तिजनक है, जबकि राजनीति वैचारिक मतभेदों पर आधारित होनी चाहिए।








Leave a Reply