लोक जगत, रायपुर। कमिश्नरेट के उत्तर जोन अंतर्गत उरला और खमतराई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध कबाड़ के ठिकानों पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान कुल 20 कबाड़ियों के यहां जांच की गई, जिनमें से 10 ठिकानों से बिना वैध कागजात के रखा लगभग 8 टन स्क्रैप बरामद कर जब्त किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई के तहत उरला क्षेत्र के 8 और खमतराई क्षेत्र के 12 ठिकानों की पड़ताल की गई, जिसमें क्रमशः 6 और 4 कबाड़ियों से माल जब्त हुआ। पुलिस ने बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए संचालकों से लाइसेंस, रजिस्टर और खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।

अवैध गतिविधियों और संदिग्ध कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्तर जोन पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।







Leave a Reply